'द इंटर्न' के इंडियन रीमेक में दीपिका-ऋषि कपूर
और पहली बार एकसाथ फिल्म करने जा रहे हैं। इसकी घोषणा खुद ऐक्ट्रेस ने ट्विटर अकाउंट पर की। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई हॉलिवुड की फिल्म '' का रीमेक है। 'द इंटर्न' में और लीड रोल में थे। रीमेक फिल्म का पहला पोस्टर दीपिका ने शेयर किया जिसे वह को-प्रड्यूस भी कर रही हैं। दीपिका ने ट्विटर पर लिखा, 'अपनी अगली फिल्म को लेकर रोमांचित हूं। द इंटर्न का भारतीय अडैप्शन 2021 में रिलीज होगा।' वर्कप्लेस के इर्द-गिर्द है कहानी फिल्म के बारे में बात करते हुए दीपिका ने एक बयान में कहा, 'द इंटर्न इंटिमेट और रिलेशनशिप पर बेस्ड फिल्म है जो कि वर्कप्लेस के इर्द-गिर्द है। मुझे लगता है कि यह एक ऐसी कहानी है जो मुझे आज के समय और माहौल के हिसाब से बेहद प्रासंगिक लगती है।' फिल्म शुरू होने का इंतजार ऐक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं एक लाइट और कॉमिडी ड्रामा की तलाश कर रही थी और इस फिल्म की कहानी इस पर फिट बैठती है। मैं इस सफर के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।' दीपिका संग काम करने को लेकर एक्साइटेडवहीं, ऋषि ने ट्वीट किया, 'दीपिका पादुकोण के साथ एक और जर्नी शुरू करने जा रहा हूं।' दीपिका के साथ पहली बार काम करने को लेकर उन्होंने कहा, 'आज के हिसाब से द इंटर्न काफी प्रासंगिक फिल्म है। यह खूबसूरती के साथ ह्यूमन रिलेशनशिप्स को दिखाती है। मैं दीपिका के साथ काम करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2vilGkb
Comments
Post a Comment