सुशांत के पिता बोले- मन्नतों के बाद पैदा हुआ था

इस दुनिया में नहीं हैं। उनके चाहने वाले और परिवार के लोग इस दुख से कभी नहीं उबर पाएंगे। सुशांत के पिता केके सिंह उनके निधन की खबर सुनकर बेसुध हो गए थे। वह अब ठीक हैं और उन्होंने सुशांत से जुड़ीं कुछ यादें ताजा कीं। बहुत मन्नत मांग के पैदा हुए थे सुशांत सुशांत के पिता ने बॉलिवुड तड़का को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि सुशांत काफी मन्नतों के बाद पैदा हुए थे। वह उन्हें ईश्वर का उपहार मानते थे। उन्होंने बताया, 'बहुत मन्नत मांग के पैदा हुआ था। 3 साल मन्नत मांगी थी उसके लिए। 4 लड़कियों में 1 लड़का था। और जिनके लिए इतनी मन्नत मांगते हैं उनके साथ यही होता है।' सुशांत से है आत्मा का कनेक्शन सुशांत को खो देने पर उनके पिता ने बताया कि उनकी पत्नी 2002 में इस दुनिया में नहीं रही तबसे वह स्पिरिचुअल हो गए। सुशांत के साथ उनकी आत्मा का कनेक्शन हमेशा रहेगा और इंसान को जब यह बात समझ आ जाती है तो वह इतना प्रभावित नहीं होता। उन्होंने बताया कि सुशांत के गुजरने के बाद कई लोग आए जो उनसे ज्यादा इमोशनल थे। पहले सब बोलता था, लास्ट में नहीं बताया सुशांत ने उनसे अपनी परेशानी बतायी या नहीं इस पर उनके पिता ने कहा, पहले तो सब बोलता था पर लास्ट में क्या हुआ उसने बताया नहीं। देखिए ये संजोग की बात है, जो लिखा होता है वही होता है। हम प्रेशर नहीं देते और ये सोच के चलते थे कि इसको प्रेशर किसी चीज का न दें।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3i2BQ53

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार