सोनू के म्यूजिक माफिया खुलासे पर बोले पलाश

ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और म्यूजिक इंडस्ट्री के ब्लैक सीक्रेट्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री में माफिया हैं, जो नए टैलंट के करियर में रुकावट पैदा करते हैं। सोनू निगम के इस वीडियो पर लोगों के खूब रिऐक्शन आ रहे हैं। अब सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने हमारे सहयोगी ईटाइम्स के साथ बातचीत की। पलाश सेन ने कहा, 'सोनू निगम ने इस बारे में अब बात की है, मैं पिछले 7-8 सालों से इस बात को कह रहा हूं। सोनू फिल्म इंडस्ट्री के प्रॉडक्ट हैं, मैं फिल्म इंडस्ट्री का प्रॉडक्ट नहीं हूं। हम दोनों इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं। मुझे कभी भी फिल्म इंडस्ट्री का समर्थन नहीं मिला। मुख्य समस्या यह है कि हमारे पास फिल्म इंडस्ट्री है जिसमें म्यूजिक एक छोटा सा पार्ट है, हमारे पास म्यूजिक इंडस्ट्री नहीं है। इस देश में म्यूजिक इंडस्ट्री कभी भी इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री नहीं रही है, इसको हमेशा फिल्म इंडस्ट्री द्वारा कंट्रोल किया जाता था। अभी इंडिपेंडेंट म्यूजिशियन को रिकॉर्डिंग के लिए शो नहीं मिल रहे हैं, कोई पैसा नहीं मिल रहा है, तो क्या सरकार इसे देख रही है? लेकिन मुझे महसूस हुआ कि ऑर्गनाइज्ड सेक्टर न होने के चलते सरकार उन लोगों की मदद कैसे कर सकती है। आप मजदूरों, व्यापरियों, आईटी सेक्टर के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन म्यूजिक सेक्टर के बारे में नहीं बोल सकते क्योंकि हमारे पास ऑर्गनाइज्ड इंडस्ट्री नही हैं। सोनू जो कह रहा है वह भी सही है।' पलाश सेन ने आगे कहा, 'वह फिल्म इंडस्टी के बारे में मुझ से ज्यादा जानता है क्योंकि मैं फिल्म इंडस्ट्री से नही हूं। लेकिन मेरा नजरिया बहुत अलग है। इस देश में अगर किसी को म्यूजिक बनाना है तो केवल फिल्म म्यूजिक ही क्यों करना है। लेकिन तब समस्या यह है, अगल मेरे जैसा आदमी इंडिपेंडेंट म्यूजिक करता है, अगर मुझे सपॉर्ट नहीं मिलता है या मेरा म्यूजिक सामने नहीं आ पाता है, तो लोग कभी नहीं जान पाएंगे कि मेरा भी म्यूजिक है। मुझे उम्मीद है कि मैं इस बारे में कुछ कर सकता हूं। इस देश के लिए इंडिपेंडेंट म्यूजिक इंडस्ट्री होना बहुत जरूरी है, चीजें पहले ही कंट्रोल से बाहर जा चुकी हैं। हम लोग सिर्फ रीमेक सॉन्ग सुन रहे हैं, और ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पैसे वाले उसी तरह का संगीत चाहते हैं। उन्होंने कोई दूसरा म्यूजिक नहीं बेचा। इसके लिए सभी जिम्मेदार है। मेरा कहना है कि वो लोग जो कई वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री के लिए चुपचाप काम कर रहे थे, जिन्होंने तब आवाज नहीं उठाई, वे अब शिकायत नहीं कर सकते।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2BBcURy

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार