OTT पर र‍िलीज होगी सुशांत की आख‍िरी फ‍िल्‍म

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर और जिंदगी को लेकर क्या-क्या सपने नहीं देखे, लेकिन मौत ने सारे सपनों को कुचल दिया और ऐक्टर को भी सभी से दूर ले गई। उनका अपनी फिल्म 'दिल बेचारा' को देखने का सपना भी अधूरा ही रह गया। 'दिल बेचारा' सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है जो अब रिलीज होगी। पहले यह फिल्म पिछले साल नवंबर में रिलीज होनी थी, लेकिन कुछ वजहों से ऐसा नहीं हो पाया। कुछ वक्त पहले ऐसी चर्चा थी कि सुशांत की इस फिल्म को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इस खबर ने सुशांत के फैन्स का दिल तोड़ दिया था। उन्होंने अपील की थी कि ऐक्टर की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को OTT प्लैटफॉर्म के बजाय सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए और यही सुशांत के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लेकिन अब फिल्म को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर ही रिलीज किया जा रहा है। 'दिल बेचारा' डिज्नी हॉट स्टार प्लस पर 24 जुलाई को रिलीज की जाएगी। फिल्म को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने प्रड्यूस किया है। पढ़ें: सुशांत को याद कर बोले डायरेक्टर- सोचा नहीं था रिलीज के वक्त अकेला रह जाऊंगा सुशांत को याद करते हुए मुकेश छाबड़ा ने कहा, 'सुशांत मेरी डेब्यू फिल्म का हीरो ही नहीं थे बल्कि वह मेरे अच्छे दोस्त भी थे जो हर सुख-दुख में मेरे साथ खड़े रहे। हम 'काय पो छे' से लेकर 'दिल बेचारा' तक काफी करीब रहे हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि जब भी तुम पहली फिल्म बनाओगे, मैं उसमे हीरो रहूंगा। हमारे प्लान एक साथ बने थे। बहुत सारे सपने हमने साथ में देखे थे। पर मैंने कभी यह सपने में भी नहीं सोचा था कि इस फिल्म की रिलीज के वक्त मैं अकेला रह जाऊंगा। इस फिल्म को बनाने के दौरान सुशांत ने मुझ पर बहुत प्यार लुटाया और वही प्यार हमें इस फिल्म को रिलीज करने के दौरान रास्ता दिखाएगा।' यह भी पढ़ें: सुशांत की मौत के बाद से ही उनके फैन्स देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे थे और मांग कर रहे थे कि ऐक्टर की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए। पटना में भी कुछ दिनों पहले पोस्टर्स लगाए गए, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की गई कि सुशांत की आखिरी फिल्म को सभी बड़े पर्दों पर रिलीज किया जाना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 'दिल बेचारा' की कहानी अब जब फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है, ऐसे में फैन्स का गुस्सा बढ़ सकता है। 'दिल बेचारा' हॉलिवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' की रीमेक बताई जा रही है, जिसकी कहानी दो ऐसे कैंसर पीड़ित कपल की है, जिन्हें मालूम है कि उनका अंत खुशहाल नहीं, लेकिन एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3dvTevF

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार