आपने देखा सुशांत का फेवरिट वीडियो?

इस दुनिया में नहीं रहे। उनके न होने पर उनके चाहनेवाले यकीन नहीं कर पा रहे। उनकी याद में फैन्स उनके पुराने वीडियोज शेयर कर रहे हैं। उनके कई वीडियोज अब तक सामने आ चुके हैं। हालांकि सुशांत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने लिखा था कि वो उनका फेवरिट वीडियो है। सुशांत का फेवरिट आई लव यू सुशांत सिंह राजपूत सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़े थे। वह अपने हजारों फैन्स को फॉलो करते थे साथ ही अपने ड्रीम्स, पसंद, नापसंद भी उनसे शेयर करते थे। सुशांत के फेसबुक पेज पर उनके कई वीडियोज हैं। उनके फैन्स इन्हें देख-देखकर उन्हें याद कर रहे हैं। उन्होंने 2018 में एक फनी वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला हंसती दिखाई दे रही हैं। उनसे कोई 'आई लव यू' कहलवाने की कर रहा है। महिला ने बेहद मजेदार तरीके से 'आई लव यू' बोला है। सुशांत ने इस वीडियो को 'बेस्ट आई लव यू बताया है।' हमेशा फैन्स के दिलोंं में रहेंगे सुशांत सुशांत सिंह राजपूत ने बीते 14 जून को अपने अपार्टमेंट में सूइसाइड कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह डिप्रेशन का ट्रीटमेंट ले रहे थे। उन्होंने किन हालातों से मजबूर होकर यह कदम उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। सुशांत हमेशा हंसते-मुस्कुराते नजर आते थे। लोग उनकी वही याद दिल में रखना चाहते हैं। उनके कई फनी वीडियोज वायरल हो रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3i27waH

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार