Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में खूब मचा धमाल, रणवीर और आलिया भी पहुंचे

बॉलिवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 26 जून यानी शनिवार को अपना 36वां जन्मदिन ( Birthday) मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके सभी फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। वहीं, उनके परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने भी बर्थडे विश किया है। अर्जुन कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन ( Celebration) के लिए 25 जून देर रात मुंबई के एक होटल में पार्टी रखी गई थी, जिसमें उनके फैमिली मेंबर्स और बॉलिवुड के उनके खास दोस्त पहुंचे थे। इस खास पार्टी में अर्जुन कपूर ने अपने दोस्तों आलिया, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर के साथ खूब धमाल मचाया। अर्जुन कपूर की पार्टी में रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विजय देवरकोंडा, बहनें जान्हवी कपूर, ख़ुशी कपूर और अंशुला कपूर, आदित्य रॉय कपूर, मोहित मारवाह, रोहित धवन सहित दूसरे सिलेब्स भी पहुंचे थे। इस पार्टी में सभी सिलेब्स का स्टाइलिश अंदाज देखने लायक था। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल में अर्जुन 'संदीप और पिंकी फरार' और 'सरदार का ग्रैंडसन' जैसी फिल्‍मों में नजर आए हैं। अब वह 'भूत पुलिस' और 'एक विलेन 2' में दिखेंगे। इन फिल्‍मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qsQN57

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार