अनुष्का शर्मा के नए हेयरकट से हैरान हैं उनकी 'हमशक्‍ल' जूलिया माइकल्स, खुद को बताया जुड़वां

ऐक्ट्रेस (Anushka Sharma) ने हाल में अपना नया लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अनुष्का ने नया हेयरकट लिया है और अपने बाल काफी छोटे करवा लिए हैं। अनुष्का के नए लुक () में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। अब अनुष्का की तस्वीरों पर उनके जैसी दिखने वाली सिंगर और ग्रैमी अवॉर्ड नॉमिनी () का भी ध्यान गया है। जूलिया भी बिल्कुल अनुष्का जैसी ही नजर आती हैं। जूलिया भी अनुष्का के नए हेयरकट से काफी इंप्रेस हैं और अनुष्का की तस्वीर पर सोशल मीडिया पर कॉमेंट किया है। जूलिया ने खुद को और अनुष्का को 'हेयर ट्विन्स' यानी बालों से जुड़वां दिखने वाला बताया है। जूलिया के कॉमेंट का मजेदार जवाब देते हुए अनुष्का तुरंत लिखा, 'हाहाहा बिल्कुल नहीं' वैसे पहले सिंगर जूलिया माइकल्स के बाल भूरे थे मगर उन्होंने बाद में अपने बाल छोटे करना के बाद ब्लैक कर लिए हैं। जूलिया और अनुष्का का चेहरा तो पहले ही मिलता था मगर अब उनकी हेयरस्टाइल भी एक जैसी हो गई है। देखें, जूलिया की कुछ तस्वीरें: अनुष्का शर्मा ने बताया है कि बेटी वामिका के जन्म के बाद उनके बाल झड़ने लगे हैं और इसीलिए उन्होंने इन्हें छोटे करवाने का फैसला लिया है। अनुष्का को लंदन में हेयरस्टाइलिस्ट की सलाह सोनम कपूर ने दी थी। अनुष्का शर्मा अभी अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ लंदन में हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qwgkdF

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार