फिर रोमांस करेंगे पुराने प्रेमी सिद्धार्थ-आलिया?
ऐक्टर और ऐक्ट्रेस ने 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान दोनों ऐक्टर्स के अफेयर की अफवाह सुर्खियों में रहे थे। एक बार फिर से दोनों के फिल्म 'आशिकी 3' में रोमांस करने की खबरें आईं। वहीं, अब फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी ने फिल्म को लेकर बयान दिया है। मोहित सूरी ने कही यह बात मोहित सूरी ने हाल ही में 'आशिकी 3' पर बात करते हुए कहा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके दोस्त हैं, लेकिन अभी फिल्म की कास्ट कन्फर्म नहीं की गई है। डायरेक्टर ने आगे कहा कि वह स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और इस पर काम शुरू करने से पहले इसे ठीक करने की जरुरत है। बता दें कि आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट 'आशिकी 2' के प्रड्यूसर्स में से एक थे और ऐसी चर्चा थी की ऐक्ट्रेस इस रोमांटिक फिल्म के थर्ड पार्ट में नजर आएंगी। ' ब्रह्मास्त्र' में साथ दिखेंगे आलिया और रणबीर आलिया भट्ट इस समय रणबीर कपूर के साथ रोमांस को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ऐक्टर्स अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। वहीं चर्चा है कि इस फिल्म की दिसंबर में रिलीज के बाद दोनों शादी कर लेंगे। रणबीर कपूर आलिया भट्ट को अक्सर एक साथ देखा जाता है। हाल ही में दोनों स्टार्स अरमान जैन की शादी में एक साथ नजर आए थे। 'शेरशाह' में नजर आएंगे सिद्धार्थ और कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'शेरशाह' में बिजी हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी और जावेद जाफरी दिखाई देंगे। विष्णुवर्धन के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 3 जुलाई 2020 को रिलीज होगी। बताते चलें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के अफेयर की भी खबरें आती रहती हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Pg22wm
Comments
Post a Comment