अजय देवगन की 'तान्‍हाजी' का नया रेकॉर्ड

इस साल जनवरी में रिलीज हुई डायरेक्‍टर ओम राउत की फिल्‍म 'तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर' का बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। , काजोल और सैफ अली खान की फिल्‍म डोमेस्टिक सर्किट में 275 करोड़ की ओर बढ़ रही है। बॉक्‍स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो फिल्‍म ने अब तक कई रेकॉर्ड्स कायम कर दिए हैं और महाराष्‍ट्र में 'बाहुबली 2' के बाद सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्‍म बन गई है। पीरियड ड्रामा ने अब तक करीब 141 करोड़ का बिजनस कर लिया है और इसकी कमाई जारी है। बड़े स्‍टार्स की फिल्‍मों को 'तान्‍हाजी' ने छोड़ा पीछे अजय की 'तान्‍हाजी' आमिर की 'दंगल' को करीब 37 करोड़ के अंतर से पीछे छोड़ दिया है। भले ही 185.76 करोड़ की कमाई करने वाली प्रभास की 'बाहुबली 2' काफी आगे हो लेकिन फिर भी 'तान्‍हाजी' ने सलमान खान, रणबीर कपूर और दूसरे बड़े स्‍टार्स की फिल्‍मों को महाराष्‍ट्र में पीछे छोड़ दिया है। देखें लिस्‍ट: 1. बाहुबली 2- 1,85,76,00,000 2. तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर- करीब 1,41,00,00,000 (45 दिनों का आंकड़ा) 3. दंगल- 1,04,26,00,000 4. पीके- 1,04,21,50,000 5. टाइगर जिंदा है- 1,04,40,00,000 6. संजू- 1,01,86,00,000 7. बजरंगी भाईजान- 90,77,00,000 8. सिम्‍बा- 89,33,00,000 9. कबीर सिंह- 87,21,50,000 10. गोलमाल अगेन- 87,08,50,000 11. सुल्‍तान - 86,30,50,000 12. उरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक- 84,11,00,000 13. 3 इडियट्स- 79,19,00,000 14. हाउसफुल 4- 79,03,50,000 15. पद्मावत- 78,86,00,000 16. वॉर- 77,42,50,000 17. धूम 3- 76,42,50,000 18. प्रेम रतन धन पायो- 70,79,00,000 19. चेन्‍नै एक्‍सप्रेस- 68,48,00,000 20. बाजीराव मस्‍तानी- 67,43,00,000


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/32ACBvb

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार