SMZS या भूत: जानें, पहले हफ्ते कौन रहा आगे

और जितेंद्र कुमार स्‍टारर 'शुभ मंगल ज्‍यादा सावधान' ने पहले हफ्ते अच्‍छी कमाई की। फिल्‍म ने इस दौरान 42.25 करोड़ का कलेक्‍शन किया। हालांकि, वीकेंड के बाद फिल्‍म का प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा। दूसरी तरफ, , भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा स्‍टारर हालिया रिलीज 'भूत' का बॉक्‍स ऑफिस पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा। फिल्‍म पहले हफ्ते में सिर्फ 23 करोड़ का ही कलेक्‍शन कर पाई। बॉक्‍स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्‍ली एनसीआर के बाहर 'शुभ मंगल ज्‍यादा सावधान' को रिजेक्‍शन का सामना करना पड़ा। फिल्‍म को औसत की श्रेणी में पहुंचने के लिए दूसरे हफ्ते डबल डिजिट में कलेक्‍शन करना होगा। कहां अच्‍छा बिजनस, कहां कमजोर? दिल्‍ली एनसीआर में गुरुवार को फिल्‍म की कमाई में उछाल हुआ। मुंबई, पुणे और कोलकाता जैसे शहरों में अच्‍छे बिजनस से फिल्‍म को मदद मिल सकती है। गुजरात/सौराष्‍ट्र जैसी जगहों में फिल्‍म कमजोर रही। फिल्‍म की पहले हफ्ते की कमाई कुछ इस तरह है: शुक्रवार: करीब 9,00,00,000 शनिवार: करीब 10,75,00,000 रविवार: करीब 11,00,00,000 सोमवार: करीब 3,50,00,000 मंगलवार: करीब 3,00,00,000 बुधवार: करीब 2,60,00,000 गुरुवार: करीब 2,50,00,000 टोटल: करीब 42,35,00,000 'भूत' का वीकेंड कमजोर बात करें 'भूत' की तो फिल्‍म का वीकेंड कमजोर रहा और वीकडेज पर भी कोई कमाल नहीं हो सका। ऐसे में लग रहा है कि दूसरे हफ्ते में भी फिल्‍म का प्रदर्शन हल्‍का ही रहने वाला है। आयुष्‍मान की फिल्‍म से पीछे मेट्रो के साथ मास मार्केट में भी फिल्‍म का अच्‍छा परफॉर्म न कर पाने की संभावना नजर आ रही है। विकी की फिल्‍म आयुष्‍मान स्‍टारर 'शुभ मंगल ज्‍यादा सावधान' से भी पीछे है। 'भूत' का पहले हफ्ते का कलेक्‍शन इस प्रकार है: शुक्रवार: 5,00,00,000 शनिवार: करीब 5,50,00,000 रविवार: करीब 5,50,00,000 सोमवार: करीब 2,00,00,000 मंगलवार: करीब 1,75,00,000 बुधवार: करीब 1,65,00,000 गुरुवार: करीब 1,60,00,000 टोटल: करीब 23,00,00,000


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2TakIAd

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार