फिल्म 'भूत' की अब तक कुल कमाई जानें

विकी कौशल स्‍टारर फिल्‍म 'भूत' को दर्शकों और क्रिटिक्‍स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। उम्मीद थी कि रविवार को छुट्टी के दिन फिल्म बेहतर कमाई करेगी। पर, ऐसा हो नहीं पाया। ऐसे में अब तक यह फिल्म सिर्फ 16 करोड़ रुपये का बिजनस कर पाई है। हालांकि इसे रीजनेबल ग्रोथ इसलिए माना जा रहा है क्योंकि फिल्म कम बजट की है। बॉक्‍स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्‍म ने 5.50 करोड़ का बिजनस किया। फिल्‍म ने पहले दिन 5 करोड़ का कलेक्‍शन किया था और इस तरह दो दिन में फिल्म ने 10.50 करोड़ की कमाई की। कम बजट में बनी है फिल्‍म चूंकि फिल्‍म का जॉनर हॉरर है, ऐसे में फिल्म से ज्‍यादा ग्रोथ की उम्‍मीद नहीं है जैसा कि किसी सोशल इश्‍यू पर बेस्‍ड फिल्‍म या कॉमिडी फिल्‍म के साथ होता है। हालांकि, दूसरे दिन की कमाई ने 'भूत' को रेस में बना रखा है क्‍योंकि यह कम बजट में बनी है। सोमवार के कलेक्‍शन से चीजें स्‍पष्‍ट हो जाएंगी। रविवार को फिल्‍म की कमाई अच्‍छी होने की उम्मीद थी लेकिन फिल्म ने करीब 5.5 करोड़ की ही कमाई की। बता दें, डायरेक्‍टर भानु प्रताप सिंह की इस फिल्‍म में भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम किरदारों में हैं। यहां देखें कमाई शुक्रवार- 5,00,00,000 शनिवार- 5,50,00,000 करीब रविवार- 5,50,00,000 करीब कुल- 16,00,00,000 करीब


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39WbUU3

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार