रवीना की शादी की सालगिरह, शेयर किया कोलाज

बॉलिवुड की खूबसूरत और टैलंटेड ऐक्ट्रेसेज में से एक शनिवार को अपनी शादी की 16वीं सालगिरह मना रही हैं। 22 फरवरी को 2004 को शादी करने वाली रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर सहित कुछ अन्य तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। कोलाज में अपने पति के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही ऐक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की पति के साथ की तस्वीरें रवीना टंडन ने शनिवार को अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति अनलि थडानी के साथ तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। इसके साथ ऐक्ट्रेस ने लिखा, 'हम दोनों को एक साथ 16 साल हो गए और जिंदगी भर साथ रहेंगे। हमेशा इतने प्यार और आशीवार्द के लिए सभी का धन्यवाद।' अनिल थडानी से की शादी बताते चलें कि रवीना टंडन ने 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी। रवीना और अनिल के एक बेटी राशा और बेटा रणबीर है। इसके अलावा ऐक्ट्रेस ने शादी से पहले ही 1990 में पूजा और छाया नाम की लड़की को गोद लिया था। रवीना टंडन की फिल्म रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' में नजर आएंगी। प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही है यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/32gxIae

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार