कार्तिक ने बताया, पहली बार उनसे क्या बोला तैमूर?

सैफ अली खान और का बेटा तैमूर की पॉप्युलैरिटी के मामले में किसी भी बॉलिवुड स्टार से कम नहीं है। बॉलिवुड के कई सिलेब्स भी तैमूर के फैन हैं और इन सिलेब्स में का भी नाम शामिल है। कार्तिक हाल में के साथ फिल्म 'लव आज कल' में दिखाई दिए थे। एक हालिया इंटरव्यू में कार्तिक ने तैमूर से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया जो सारा का छोटा भाई भी है। जब यह सवाल कार्तिक से पूछा गया तो पहले तो कार्तिक ने कहा कि वह तैमूर से नहीं मिले हैं लेकिन उसकी तस्वीरें जरूर देखते हैं। तभी उन्हें याद आया कि वह एक बार तैमूर से मिल चुके हैं। जब इस बारे में कार्तिक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जब वह चंडीगढ़ में 'दोस्ताना 2' की शूटिंग कर रहे थे, उसी समय करीना भी वहां अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रही थीं। जब कार्तिक तैमूर से मिले तो उन्हें जानकर हैरानी हुई की तैमूर उन्हें पहचानता है। कार्तिक ने कहा कि तैमूर ने उन्हें देखकर कर कहा, 'का...का... का..' मतलब शायद तैमूर कार्तिक का नाम लेने की कोशिश कर रहा था। हालांकि उस मुलाकात के दौरान कार्तिक तैमूर के साथ फोटो क्लिक करना भूल गए। बता दें कि कुछ दिन पहले मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में कार्तिक ने करीना के साथ रैंप वॉक किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक हाल में इम्तियाज अली की 'लव आज कल' में दिखाई दिए थे। इसके बाद कार्तिक इस समय करण जौहर की 'दोस्ताना 2' में जाह्नवी कपूर के साथ जबकि कियारा आडवाणी के साथ 'भूलभुलैया 2' में भी काम कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2PhUMQL

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार