अपनी फिल्म 'कर्णन' के बारे में यह बोले धनुष

साउथ के मेगास्टार अपनी फिल्म '' की शूटिंग तेजी से खत्म कर रहे हैं। मारी सेल्वराज इस फिल्म के निर्देशक हैं। फिल्म में मलयालम ऐक्ट्रेस राजिशा विजयन मुख्य भूमिका में हैं। खुद धनुष ने अब यह जानकारी दी है कि 90 फीसदी फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। इसका मतलब साफ है कि अब यह फिल्म अंतिम चरण में है। बता दें कि 'कर्णन' को धनुष के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक माना जा रहा है। खुद धनुष इस फिल्म से पूरी तरह से जुड़े हुए हैं। समय-समय पर वह अपने फैंस को इस फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए देते रहते हैं। जानकारी के साथ तस्वीर भी इस बार भी धनुष ने कुछ ऐसा ही किया। दूसरा शेड्यूल पूरा करने के बाद खुद धनुष ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'अब फिल्म का 90 फीसदी हिस्सा पूरा हुआ। इसके साथ ही उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में डूबते सूरज के सामने घोड़ा पकड़े वह खड़े हैं।' Netrikkan की रीमेक बनाएंगे धनुष! उधर, साउथ से यह जानकारी भी सामने आ रही है कि धनुष रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म Netrikkan के लिए रीमेक में काम करने जा रहे हैं। वह इस फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे। अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी इस फिल्म में अहम रोल में हैं। यह फिल्म साउथ के ऐक्शन सुपरस्टार रजनीकांत की क्लासिकल हिट मानी जाती है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2PkSP5W

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार