शादी पर आया अनुष्का शेट्टी का रिऐक्शन
बीते दिनों बाहुबली ऐक्ट्रेस और एक क्रिकेटर के बीच शादी की खबर सुर्खियों में थी। चर्चा थी कि अनुष्का प्रभास नहीं बल्कि किसी क्रिकेटर से शादी करने वाली हैं। क्रिकेटर की पहचान नहीं बताई गई थी हालांकि रिपोर्ट्स में था कि वह उनके साथ डेटिंग कर रही हैं और क्रिकेटकर साउथ से नहीं बल्कि उत्तर भारत से हैं। खबर यह भी थी कि यह प्लेयर साउथ रणजी टीम के लिए खेलते हैं। अनुष्का ने दिया जवाब अब इस खबर पर अनुष्का का रिऐक्शन आया है। उन्होंने कहा, एक बार तो लोगों ने कहा कि मुझे प्यार हो गया और फिर मेरी चुपचाप शादी तक की खबरें आ गईं। अब क्रिकेटर के साथ मेरा नाम जोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि वह भी अफवाह उड़ाने वाली हैं कि उनकी शादी होने वाली है ताकि इन सब झूठों पर लगाम लग सके। पैरंट्स लेंगे शादी का फैसला अनुष्का ने कहा कि उनकी शादी और प्यार के बारे में काफी अफवाहें उड़ती रहती हैं। उनकी कई बार शादी करवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अपनी शादी का फैसला वह अपने पैरंट्स पर छोड़ चुकी हैं। वे ही इस बारे में फैसला लेंगे। डेब्यू से ही आ रही हैं लिंकअप की खबरें बता दें कि अनुष्का साउथ सिनेमा की लीडिंग ऐक्ट्रेस हैं। सिनेमा में उनके डेब्यू के साथ ही कभी बिजनसमैन तो कभी डॉक्टर के साथ उनके लिंकअप की खबरें आती रही हैं। उनके को-स्टार प्रभास के साथ भी उनकी शादी की खबरें कई बार आ चुकी हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39YKKvO
Comments
Post a Comment