यह फिल्म मेरे लिए टर्निंग पॉइंट: कार्तिक

बॉलिवुड में ऐक्टर खुद के लिए एक अलग मुकाम बना चुके हैं। हालांकि उनकी हालिया फिल्म '' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इससे आर्यन की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। कई बड़ी फिल्मों में वह दिखने भी वाले हैं। इस बीच कार्तिक की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने दो साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म कार्तिक के करियर के लिहाज से भी काफी अहम फिल्म मानी जाती है। कार्तिक खुद 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को अपनी खास फिल्मों में से एक मानते हैं। यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। यही वजह है कि उन्होंने इस फिल्म के दो साल होने पर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने इस फिल्म को इतना अधिक प्यार देने के लिए फैंस को शुक्रिया भी कहा। मेरे लिए हमेशा खास रहेगी ये फिल्म अपने पोस्ट में कार्तिक आर्यन ने लिखा, 'सोनू..., मेरे करियर के लिए टर्निंग पॉइंट। इस फिल्म ने मेरे लिए सबकुछ बदल दिया। मुझे बड़ा सपना देखने वाला बनाया। मेरे विश्वास को और मजबूत किया। यह हमेशा मेरे लिए खास फिल्म रहेगी।' 'आप सबका यार हूं मैं...' उन्होंने इसके लिए डायरेक्टर लव रंजन का भी शुक्रिया किया है। कार्तिक ने लिखा, थैंक्यू लव सर मुझे 'सोनू...' देने के लिए। दर्शकों को भी बहुत सारा धन्यवाद, जो उन्होंने इस फिल्म को इतना सारा प्यार दिया। आप सबका यार हूं मैं...।' इन फिल्मों में दिखेंगे कार्तिक वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने एक वीक में सिर्फ 32 करोड़ की कमाई की है। यह तब है जब रिलीज के पहले ही दिन (वैलंटाइन डे) फिल्म ने करीब 11.75 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि कार्तिक फिल्म 'भूलभूलैया-2' में दिखने वाले हैं। इसके अलावा वह 'दोस्ताना-2' का भी हिस्सा हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2v7e6co

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार