'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की कमाई जानें
आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार स्टारर फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को फैंस पसंद कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है। पहले वीकेंड में फिल्म ने कुल 30.75 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि रविवार को फिल्म की कमाई छुट्टी के बावजूद कुछ खास नहीं रही। पर, माना जा रहा है कि धीरे-धीरे फिल्म अच्छा करेगी। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन फिल्म ने 9 करोड़ का बिजनस किया। कहा जा रहा है कि अगर पहले दिन महाशिवरात्रि की छुट्टी न होती तो इसकी कमाई 7 करोड़ के आसपास होती। यहां बेहतर प्रदर्शन उधर, शनिवार को फिल्म ने 10.50 करोड़ की कमाई की, वहीं रविवार को फिल्म ने करीब 11 करोड़ रुपये का बिजनस किया। इस तरह फिल्म करीब 30.75 करोड़ के आंकड़े के पास पहुंच गई है। फिल्म राजस्थान, दिल्ली और एनसीआर में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अभी कमाई जारी रहेगी रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होने की कतार में है क्योंकि अगले सप्ताह इसके सामने कोई खास फिल्म नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि अभी अगले सप्ताह भी इस फिल्म की कमाई जारी रहेगी। ट्रंप ने भी की थी फिल्म की तारीफ 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की यूएस प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने भी तारीफ की है। इस पर आयुष्मान का रिऐक्शन भी आया था। ऐक्टर ने कहा, 'मुझे उम्मीद है और आशा करता हूं कि ट्रंप LGBTQ कम्युनिटी के लोगों और उनके अधिकारों के लिए अमेरिका में ज्यादा काम करेंगे।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2PhgYdS
Comments
Post a Comment