'तान्हाजी' की अब तक की कुल कमाई जानिए

की फिल्म 'तान्हाजी' बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रेकॉर्ड बना रही है। 'तान्हाजी' के साथ और उसके बाद आईं कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी हैं लेकिन इस फिल्म कमाई अब भी जारी है। छठवें वीक में इस फिल्म ने 2 करोड़ का कारोबार कर एक बार फिर सबको चौंका दिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को महाशिवरात्रि के बावजूद फिल्म ने कमाई की। शनिवार और रविवार को तो इसे और दर्शक मिले। ऐसे में साफ है कि जो नई फिल्में आई हैं, उनके बावजूद तान्हाजी के लिए फैंस का प्यार अभी बरस रहा है। किसी फिल्म से कमाई प्रभावित नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'तान्हाजी' के रिलीज होने के बाद हर वीक कोई न कोई नई फिल्म आई है, पर इस पर उनका कोई खास असर नहीं पड़ा है। यही वजह है कि यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट बन गई है। कमाई के मामले में इसने उनकी फिल्म गोलमाल अगेन को भी पीछे छोड़ दिया है। इंडिया में आंकड़ा 267 करोड़ पार भारत में फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो यह आंकड़ा अब 267 करोड़ पर जा पहुंचा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक यह फिल्म 270-271 करोड़ तक कुल कारोबार कर सकती है। वहीं, यह अजय देवगन की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म 'गोलमाल' से आगे निकल गई है। ग्लोबली जबरदस्त कमाई जारी 'गोलमाल' ने ग्लोबली बॉक्स ऑफिस पर कुल 311 रुपये की कमाी की थी। 'तान्हाजी' 350 करोड़ रुपये से ऊपर निकल चुकी है, जो कि अजय देवगन के करियर का माइलस्टोन है। वर्ल्डवाइड हिट फिल्मों की लिस्ट में इस नंबर पर हुई शामिलअगर इसे 'किक' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों के साथ देखा जाए तो यह वर्ल्डवाइड 16वें नंबर पर पहुंच चुकी है। भारत में कमाई वीक वन- 1,15,28,00,000 वीक 2- 77,87,00,000 वीक 3- 38,48,00,000 वीक 4- 19,31,00,000 वीक 5- 8,90,00,000 वीक 6- 5,07,00,000 शुक्रवार- 50,00,000 करीब शनिवार- 65,00,000 करीब रविवार- 85,00,000 करीब वीकेंड 6 पर- 2,00,00,000 करीब कुल कमाई- 2,66,91,00,000 करीब


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2VhGvqQ

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार