'मैंने प्यार किया': भाग्यश्री से फ्लर्ट करते थे सलमान

और ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' में एक साथ काम किया था। साल 1989 में आई डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की इस फिल्म से भाग्यश्री ने अपना बॉलिवुड डेब्यू किया था। बताते चलें कि इस फिल्म के दौरान ऐक्ट्रेस हिमालय दासानी के साथ रिलेशनशिप में थी। फिल्म मैंने प्यार किया से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। दरअसल, सलमान खान फिल्म के शूट के दौरान भाग्यश्री को परेशान करने के लिए उनसे फ्लर्ट करते थे। भाग्यश्री ने बताई शूटिंग के दौरान की बातें भाग्यश्री ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स के साथ इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान फिल्म 'मैंने प्यार किया' के गाने 'दिल दीवाना' के दौरान पहली बार हमारे और हिमालय के रिलेशनशिप के बारे में जाना था। वह मेरे पीछे आते थे और मेरे कान में गाना गाते थे। मैंने उन्हें वॉर्निंग देती रहती थी कि लोग हम लोगों के बारे में बात करना शुरू कर देंगे। उन्होंने मुझसे कहा कि वह हिमालय को जानते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि मैं हिमालय को लोकेशन पर बुला लेता हूं। बता दें कि सलमान और हिमालय सिर्फ एक बार मिले हैं। 'मैंने प्यार किया' के रीमेक की कास्ट फिल्म 'मैंने प्यार किया' के रीमेक में कास्ट को लेकर भाग्यश्री का कहना है कि आलिया भट्ट को लिया जाना चाहिए। वह एक शानदार ऐक्ट्रेस हैं। सलमान खान वाले रोल के लिए ऐक्ट्रेस ने रणबीर कपूर या रणवीर सिंह को लेना चाहिए। हिमालय दासानी से की शादी बताते चलें कि फिल्म 'मैंने प्यार किया' की रिलीज के तुरंत बात भाग्यश्री ने हिमालय दासानी से शादी कर ली थी। दोनों के बेटे अभिमन्यु दासानी ने फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से अपना बॉलिवुड डेब्यू किया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Vtt6Mv

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार