वीडियो: उद्धव ठाकरे और विरोधियों पर जमकर बरसीं कंगना रनौत

ऐक्ट्रेस और महाराष्ट्र के सीएम के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। अपनी दशहरे की रैली में उद्धव ठाकरे ने बिना कंगना का नाम लिए उन्हें 'नमक हराम' बोल दिया था। इसके बाद कंगना ने सीधे नाम लेकर उद्धव ठाकरे के खिलाफ ट्वीट किए थे। कंगना का गुस्सा इतने से ही शांत नहीं हुआ तो उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना उद्धव ठाकरे को खरी-खरी बातें सुना रही हैं। उद्धव को दी कंगना ने नसीहत कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह वीडियो शेयर करते हुए उद्धव ठाकरे के कल के भाषण की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि रविवार के भाषण में उद्धव ठाकरे ने काफी अपशब्दों का प्रयोग किया था और कथित नारीवादियों ने इसका विरोध नहीं किया। कंगना ने उद्धव ठाकरे को नसीहत देते हुए यह भी कहा है कि वह याद रखें कि सत्ता आती-जाती रहती है लेकिन आदमी का सम्मान एक बार चला जाए तो वापस नहीं आता है। देखें, कंगना का पूरा वीडियो: उद्दव ने क्या कहा था? रविवार को दशहरा रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा महाराष्ट्र सरकार, मुंबई पुलिस, उनके परिवार यहां तक कि आदित्य ठाकरे पर काफी कीचड़ उछाला गया है। उन्होंने अपने संबोधन में कंगना के ट्वीट का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने मुंबई की तुलना पीओके से की थी। उद्धव ने आगे कहा, 'किसी ने कहा था कि मुंबई पीओके की तरह है... ये लोग मुंबई में काम करने आते हैं और फिर शहर का नाम खराब करते हैं। यह एक तरह से नमक हरामी है।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3dVCEHk

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार