'बधाई दो' के बाद 'चुपके चुपके' के रीमेक की शूटिंग करेंगे राजकुमार राव

बॉलिवुड ऐक्टर को इस समय सबसे टैलेंटेड ऐक्टर्स में से एक माना जाता है। वह पिछले काफी समय से बड़े पर्दे पर हर तरह के रोल और हर जॉनर की फिल्में कर रहे हैं। काफी सीरियस और इंटेंस किरदार निभाने के बाद लगता है कि राजकुमार राव का ध्यान कॉमिडी पर ज्यादा लग गया है। हाल में घोषणा हुई थी जल्द ही राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म '' की शूटिंग भूमि पेडनेकर के साथ शुरू करेंगे। यह फिल्म सुपरहिट मूवी 'बधाई हो' का सीक्वल है। अब खबर है कि इस फिल्म के तुरंत बाद राजकुमार यादगार कॉमिडी फिल्म '' की शूटिंग शुरू करेंगे। हमारे सहयोगी मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बधाई दो' के बाद राजकुमार राव मार्च 2021 से 'चुपके चुपके' के की शूटिंग शुरू करेंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में राजकुमार राव प्रोफेसर परिमल त्रिपाठी उर्फ प्यारे मोहन का किरदार निभाएंगे जो धर्मेंद्र ने निभाया था और आज तक बेहद पसंद किया जाता है। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो गई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि अमिताभ बच्चन के किरदार सुकुमार सिन्हा को कौन ऐक्टर निभाने जा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर ली गई है और दिसंबर तक कास्टिंग भी पूरी कर ली जाएगी। बताया जा रहा है कि अधिकांश फिल्म की शूटिंग इनडोर ही की जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ऑरिजनल 'चुपके चुपके' में शर्मिला टैगोर, जया भादुड़ी, ओम प्रकाश और असरानी के निभाए यादगार किरदारों को कौन निभाएगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव अभी कृति सैनन के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ परेश रावल और डिंपल कपाड़िया भी होंगे। इसके अलावा जल्द ही राजकुमार राव की 2 फिल्में 'छलांग' और 'लूडो' भी जल्द ही रिलीज होने जा रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3e0dHdN

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार