'KGF: Chapter 2' में कुछ ऐसी दिखेंगी रवीना टंडन, बर्थडे पर रिलीज हुए लुक

जब से फिल्म KGF के सीक्वल 'KGF: चैप्टर 2' के बनने की बात सामने आई थी तभी से यह फिल्म लगातार सुर्खियों में है। यह फिल्म पहले ही अपनी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है। अब के बर्थडे के दिन फिल्म से उनका लुक भी रिलीज कर दिया गया है। केजीएफ में रवीना टंडन का लुक काफी निडर और इंटेंस दिखाई दे रहा है। रवीना ने खुद भी सोशल मीडिया पर अपना लुक शेयर किया है। अपनी तस्वीर को ट्वीट करते हुए रवीना ने लिखा, 'क्रूरता को जवाब। पेश है KGFChapter2 की रामिका सेन। गिफ्ट के लिए शुक्रिया केजीएफ टीम।' बता दें कि इससे पहले अधीरा के कैरक्टर में का भी लुक शेयर किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा मेकर्स ने फिल्म से लीड हिरोइन श्रीनिधि शेट्टी का एक फोटो भी उनके बर्थडे पर रिलीज किया था। बता दें कि केजीएफ के दूसरे पार्ट में रवीना टंडन के अलावा यश, संजय दत्त, बालाकृष्णा, अनंत नाग, मालविका अविनाश और प्रकाश राज जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभी इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। माना जा रहा है कि अब यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज की जाएगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2IWnZQL

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार