लवीना लोध के पति सुमित सभरवाल बोले- ड्रग्स और महेश भट्ट से कोई संबंध नहीं

कुछ दिनों पहले बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि ने उनका कथित तौर पर शोषण किया था। लवीना ने यह भी आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने पति सुमित सभरवाल से इसलिए तलाक का फैसला लिया क्योंकि वह की सप्लाई करते हैं। अब लवीना के इन आरोपों पर सुमित का रिऐक्शन सामने आया है। लवीना के वीडियो की आलोचना करते हुए एक स्टेटमेंट में सुमित के वकील ने कहा, 'हम अपने क्लायंट सुमित सभरवाल के लिए चिंतित हैं। हमारे क्लायंट की एक्स वाइफ लवीना लोध द्वारा सर्कुलेट किए गए वीडियो में किए गए दावे गलत हैं। हमारे क्लायंट को बेहद दुख है कि उनके साल 2016 से लटके हुए वैवाहिक झगड़े के कारण महेश भट्ट और मुकेश भट्ट का नाम खराब किया जा रहा है।' बता दें कि अपने वीडियो में लवीना लोध ने कहा था कि महेश भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े डॉन हैं और उनके पति भी उनसे संबंधित हैं। हालांकि सुमित के वकील ने कहा कि वह (सुमित) केवल महेश और मुकेश भट्ट की कंपनी विशेष फिल्म्स में एक कर्मचारी थे और महेश भट्ट से संबंधों के बारे में कही गई बातें पूरी तरह साजिशन रची गई हैं। वकील ने दावा किया कि लीवना ने तलाक के सेटलमेंट में फायदा लेने के लिए ये सारे आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले विशेष फिल्म्स और महेश भट्ट के वकील ने भी लवीना लोध के आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि यह आरोप न केवल बेबुनियाद हैं बल्कि इसके लिए लवीना को कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ेगा। वकील ने यह भी कहा था कि लवीना के बयानों पर महेश भट्ट सख्त ऐक्शन लेंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31DOalO

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार