ऐक्ट्रेस माल्वी को चाकू मारकर भागने वाले प्रड्यूसर की गाड़ी पलटी

ऐक्ट्रेस को चाकू मारकर भाग रहे प्रड्यूसर का मुंबई में उसी रात हादसे का शिकार हो गए। पुलिस को आरोपी योगेश्वर कुमार सिंह हॉस्पिटल में मिले जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके चेहरे पर चोटें आई हैं। बुधवार देर रात तक प्रड्यूसर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 1 साल से माल्वी के पीछे थे प्रड्यूसर पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रड्यूसर पर पुलिस नजर रख रही है। डिस्चार्ज होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया, माल्वी मल्होत्रा का एक साल पीछा कर रहे थे। घटना वाले दिन उन्हें जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। जब माल्वी ने भागने की कोशिश की तो गुस्से में पेट में चाकू मारकर भाग निकले। पुलिस ने ट्रैक किया तो ऐक्सिडेंट का पता चला पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी से उनको ट्रैक करने की कोशिश की थी जिसके बाद उनके मोबाइल की लोकेशन से उनका पता लगाया गया। योगेश्वर ने माल्वी पर रात 9 बजे हमला किया था। जोनल डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद योगेश्वर के रूट पर गए तो पता चला कि नियंत्रण खो बैठने पर उनकी गाड़ी पलट गई। वहीं ऐक्ट्रेस माल्वी का भी इलाज चल रहा है। वह अस्पताल में भर्ती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37LvaWu

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार