वीडियोः नेहा कक्कड़ की शादी में 'उर्वशी...' सॉन्ग पर थिरकीं उर्वशी रौतेला और उर्वशी ढोलकिया

बॉलिवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी के फंक्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उन्होंने बीती 24 फरवरी को दिल्ली में रोहनप्रीत के साथ शादी की है। वहीं, नेहा कक्कड़ की शादी में पहुंची ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कुछ वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने जो लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, वह काफी दिलचस्प है। उर्वशी रौतेला ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नेहा कक्कड़ की शादी के फंक्शन का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उर्वशी रौतेला और उर्वशी ढोलकिया सॉन्ग 'उर्वशी...' पर डांस कर रही हैं। वहीं, इसी सॉन्ग पर एक अन्य वीडियो में दोनों के साथ नेहा कक्कड़ का भाई टोनी कक्कड़ और सोन कक्कड़ डांस कर रही हैं। उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो के साथ लिखा, #NehuDaVyah बताते चलें कि उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें नई दुल्हन बनीं नेहा कक्कड़ लाल रंग के लहंगे में हैं और उर्वशी रौतेला जैसे ही उन्हें विश करने पहुंचती हैं, उनसे गले मिलने के लिए वह खड़ी होती हैं। उर्वशी नेहा को गले लगकर शादी की बधाई देती हैं। उन्होंने नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत को शादी की बधाई देते हुए उन्हें परफेक्ट कपल बताया था। बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने बीते 9 अक्टूबर को अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल किया था। इसके बाद से उनकी लव स्टोरी से लेकर तस्वीरों के चर्चे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस समय शादी के फंक्शन के वीडियोज और फोटोज की सोशल मीडिया पर दिख रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kunfjX

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार