इस वीडियो में महज कुछ महीने की दिख रहीं अनन्या पांडे, ऐक्ट्रेस की क्यूटनेस पर फिदा हो रहे फैन्स

अनन्या पांडे अपने बर्थडे की तैयारी में जुटी हैं। 30 अक्टूबर को अनन्या अपना 22वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। हालांकि, मां भावना पांडे ने अभी से बेटी के बर्थडे की तैयारी में जुट गई हैं। भावना पांडे ने बेटी का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनन्या महज कुछ महीने की नजर आ रही हैं। भावना पांडे ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'बर्थडे आ रहा है! लव यू मेरा आंचो। बस चार दिन बचे हैं।' अनन्या पांडे 30 अक्टूबर को अपना 22 जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। अनन्या ने 'स्टूडेंट ऑध द इयर' से बॉलिवुड में एंट्री मारी थी। उनकी हालिया फिल्म 'खाली पीली' लॉकडाउन के दौरान ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज़ हुई, जिसमें उनके ऑपोजिट ईशान खट्टर थे। फिल्म 'पत‍ि, पत्नी और वो' में अनन्या कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आई थीं और इस फिल्म को मिक्स्ड रिव्यूज़ मिले थे। हाल ही में अनन्या पांडे दीपिका पादुकोण के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा पहुंची थीं। डायरेक्टर शकुन बत्रा की फिल्म में अनन्या के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37IFTAU

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार