पायल घोष पर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में हैं अनुराग कश्यप

पिछले दिनों फिल्ममेकर पर ऐक्ट्रेस ने किए जाने के आरोप लगाए थे। इसके बाद अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई पुलिस ने शिकायत भी दर्ज कर पूछताछ की थी। पायल घोष ने भी इस बारे में मीडिया में काफी बयान दिए थे। अब अनुराग कश्यप इस मामले में पायल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। अनुराग कश्यप की वकीलों की टीम कोर्ट में जाने से पहले एक मजबूत डिफेंस तैयार कर रही है। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराग कश्यप के एक नजदीकी दोस्त ने बताया है कि वह इस मामले में केवल कोर्ट के सामने बेगुनाही की गुहार नहीं लगाएंगे बल्कि सबूतों और तथ्यों के साथ अपने दावों की सत्यता को साबित कर खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताएंगे। सूत्र ने बताया है कि अनुराग कश्यप की टीम ने उनकी बेगुनाही साबित करने के लिए काफई सबूत भी इकट्ठे कर लिए हैं। अनुराग के दोस्त ने बताया कि वह इस समय खुद के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए ज्यादा परेशान हैं जो इस केस के समाने आने के बाद मानसिक तनाव से गुजर रहा है। उन्होंने बताया कि अनुराग इस मामले में सबूतों के साथ अपना पक्ष इसलिए भी मजबूती से रखना चाहते हैं क्योंकि जिन सिद्धांतों का पूरी जिंदगी वह पालन करते रहे, उन पर उन्हीं को तोड़े जाने के आरोप लगे हैं। बता दें कि पायल घोष का आरोप है कि अनुराग कश्यप पर ने अगस्त 2013 में उन्हें अपने घर बुलाकर यौन शोषण का प्रयास किया था। इसके बाद अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमानी ने इस मामले पर एक लंबा स्टेटमेंट भी जारी किया था। अनुराग पर आरोप लगाने वाली पायल घोष ने हाल में रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया जॉइन कर ली है। पार्टी में उन्हें महिला विंग की कमान दी गई है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31NAzZd

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार