गर्लफ्रेंड चोरी के मामले में आदित्य रॉय कपूर का रणवीर सिंह को जवाब

लगभग 3 साल पहले ने यह आरोप लगाया था कि कॉलेज के समय में ने उनकी चुरा ली थी। रणवीर ने नेहा धूपिया के चैट शो में बताया था कि कॉलेज के दिनों में उनका गर्लफ्रेंड से साथ ब्रेकअप हो गया था और फिर वह आदित्य रॉय कपूर की गर्लफ्रेंड बन गई थीं। रणवीर के इन आरोपों पर फाइनली आदित्य रॉय कपूर का रिऐक्शन आ गया है। रणवीर ने आरोप लगाते हुए कहा था कि जुनियर कॉलेज के समय आदित्य सभी लड़कियों के चहेते थे। रणवीर एक लड़की को चाहते थे लेकिन उस लड़की ने ब्रेकअप करके आदित्य को डेट करना शुरू कर दिया। इस मुद्दे पर बात करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने हमारे सहयोगी मुंबई मिरर से कहा कि रणवीर कपूर ने इस कहानी बताते हुए ज्यादा ड्रामेबाजी की थी। आदित्य ने कहा कि सच्चाई यह है कि रणवीर और उस लड़की के ब्रेकअप के कई महीने बात उन्होंने डेट करना शुरू किया था। वैसे यह अब काफी पुरानी बात हो गई है क्योंकि लगभग 2 साल पहले ही रणवीर कपूर अपनी लेडी लव के साथ शादी में बंध चुके हैं। हालांकि आदित्य रॉय कपूर कभी भी अपनी रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा बातें नहीं करते हैं। हालांकि पिछले साल कुछ खबरों में कहा गया था कि आदित्य एक सुपरमॉडल दीवा धवन को डेट कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म '83' रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा रणवीर कपूर के पास रोहित शेट्टी की सर्कस और करण जौहर की तख्त जैसी फिल्में हैं जबकि दीपिका पादुकोण इस समय शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कर रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31LO4c6

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार