अर्जुन रामपाल ने शेयर किया बेटे आरिक का क्यूट वीडियो, आपको भी आ जाएगा प्यार

बॉलिवुड ऐक्टर () और उनकी पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का बेटा (Arik) हमेशा अपनी क्यूटनेस के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में बना रहता है। होली के बाद अर्जुन रामपाल ने एक बार फिर आरिक का एक बेहद प्यारा वीडियो (Arik Video) सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है लोग आरिक पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में आरिक नींद में दिखाई दे रहा है। इसके बाद अर्जुन रामपाल आरिक के चेहरे पर किस करने लगते हैं जिसके बाद आरिक भी मुस्कुराने लगता है। अर्जुन ने यह वीडियो 29 तारीख की रात को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अर्जुन के इस पोस्ट को बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने भी काफी पसंद किया है और लगातार इस पर कॉमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'गुडनाइट ऐंड गोल्डन ड्रीम आरिक रामपाल।' इससे पहले होली के दिन भी अर्जुन ने गैब्रिएला और आरिक के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैन्स को होली की मुबारकबाद दी थी। फोटो में अर्जुन, गैब्रिएला और आरिक के माथे पर गुलाल नजर आ रहा है। अर्जुन ने लिखा, 'आप सब को होली की शुभकामनाएं। हैपी होली, घर पर रहें, सुरक्षित रहें।' वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2021 में अर्जुन रामपाल काफी बिजी रहने वाले हैं। इस साल वह अब्बास-मस्तान की थ्रिलर फिल्म 'द पेंटहाउस' और रमेश थेटे की पीरियड ड्रामा फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव', अपर्णा सेन की 'द रेपिस्ट' में काम करेंगे। अभी अर्जुन रामपाल कंगना रनौत के लीड रोल वाली फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वह विलन के किरदार में नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cBO4kq

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार