दिव्यांका त्रिपाठी ने लुक टेस्ट के बावजूद ठुकराया 'बड़े अच्छे लगते हैं 2', बताई यह वजह

कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आई थीं कि ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को एकता कपूर (Ekta Kapoor) का शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' (Bade Achhe Lagte Hain 2) का दूसरा सीजन ऑफर किया गया है। इस शो को लेकर दिव्यांका की मेकर्स के साथ बात भी चल रही थी। इस खबर से फैन्स बेहद ऐक्साइटेड थे। लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी ने यह शो रिजेक्ट कर दिया है और इसकी वजह भी बताई है। दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के साथ इंस्टाग्राम (Instagram) पर लाइव सेशन रखा, जिसमें उन्होंने फैन्स के सारे सवालों के जवाब दिए। उसी सेशन में दिव्यांका ने बताया कि वह 'बड़े अच्छे लगे हैं 2' नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' ऑफर किया गया था और मैंने इसके लिए अपना लुक टेस्ट भी दिया था। लेकिन मैंने शो के लिए इसलिए हां नहीं कहा क्योंकि मैं कैरेक्टर के साथ रिलेट नहीं कर पा रही थी।' दिव्यांका त्रिपाठी ने आगे कहा, 'जब भी मैं कोई प्रॉजेक्ट लेती हूं तो उसमें पूरी श्रद्धा से लग जाती हैं। वह मेरे लिए कुछ ऐसा है जैसे उस रोल से मेरी शादी हो रही हो। अगर मुझे रोल मजेदार नहीं लग रहा है और मैं उससे कन्विंस नहीं हो पा रही हूं तो मैं वह रोल कभी नहीं करूंगी। मुझे उस कैरेक्टर जैसा कुछ फील ही नहीं हुआ। इसलिए मुझे 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' को ना कहना पड़ा।' पढ़ें: 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर (Ram Kappoor) और साक्षी तंवर () की लीड जोड़ी थी। यह शो 30 मई 2011 से 10 जुलाई 2014 तक चला था। यह शो इम्तियाज पटेल के गुजराती प्ले 'पटरानी' पर आधारित है। दिव्यांका इस वक्त रोहित शेट्टी () के स्टंट बेस्ट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' () में नजर आ रही हैं। टीवी पर बहू वाले किरदार में नजर आईं दिव्यांका ने 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने डेयरिंग अवतार से सबको हैरत में डाल दिया है। मगरमच्छ वाले टास्क के बाद तो फैन्स ने दिव्यांका त्रिपाठी को 'मगर रानी' नाम दे दिया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3BZ9m6c

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार