Raj Kundra Bail Hearing: बेल या जेल? बम्‍बई हाई कोर्ट में राज कुंद्रा की जमानत पर सुनवाई आज

पोर्नोग्राफी केस () में के लिए मंगलवार, 27 जुलाई का दिन खास रहने वाला है। एक ओर जहां उनकी पुलिस कस्‍टडी खत्‍म हो रही है, वहीं वकीलों की पूरी कोश‍िश रहेगी कि राज कुंद्रा को बम्‍बई हाई कोर्ट (Bombay High Court) से जमानत मिल जाए। किला कोर्ट ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक के लिए पुलिस कस्‍टडी में भेजा है, जिसके बाद बिजनसमैन के वकील सुभाष जाधव ने जमानत के लिए बम्‍बई हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। इस पर मंगलवार दिन में सुनवाई होने वाली है। लेकिन यह सब इतना आसान भी नहीं है, क्‍योंकि मुंबई पुलिस एक बार फिर कुंद्रा की जमानत () का विरोध करेगी। पूछताछ और जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस कोर्ट से अपील करेगी कि कस्‍टडी को बढ़ाई जाए। रायन थार्प की जमानत का भी विरोध करेगी पुलिसराज कुंद्रा के साथ ही उनकी कंपनी के आईटी हेड रायन थार्प की पुलिस कस्‍टडी भी मंगलवार को खत्‍म हो रही है। न्‍यूज एजेंसी 'एएनआई' के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में राज कुंद्रा और रायन थार्प दोनों की जमानत के विरोध का फैसला किया है। पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि श‍िल्‍पा शेट्टी समेत कई अन्‍य से पूछताछ हुई है। हाल ही मामले में शर्लिन चोपड़ा को भी समन भेजा गया है। 67 (ए) में फंसा है जमानत का पेंचराज कुंद्रा की जमानत में सबसे बड़ा पेंच आईटी ऐक्‍ट की धारा 67 (ए) में फंसा हुआ है। यह गैर जमानती धारा है। इसी के तहत राज कुंद्रा पर आरोप हैं कि वह पॉर्न फिल्‍म बनाने, उसे बेचने और प्रसारित करने का काम करते थे। जबकि राज कुंद्रा के वकील सुभाष जाधव का कहना है कि उनके मुवक्‍किल की गिरफ्तारी अवैध है। वकील के मुताबिक, राज कुंद्रा जो फिल्‍में बनाते थे वह 'इरॉटिका' की श्रेणी में आते हैं, 'पॉर्न' की श्रेणी में नहीं। लिहाजा, पुलिस ने गलत धाराओं में गिरफ्तारी की है। यदि वकील यह बात कोर्ट में साबित कर पाते हैं तो राज कुंद्रा को जमानत मिल सकती है। लेकिन दूसरी ओर पुलिस की तैयारी भी पूरी है। ऑनलाइन सट्टेबाजी का शक, बैंक अकाउंट सीजक्राइम ब्रांच के इस मामले में 4000 पन्‍नों की चार्जशीट दायर की है। पुलिस पॉर्न फिल्‍म मामले में अब मनी ट्रेल के पीछे पड़ी है। 19 जुलाई की रात को राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके 'विआन इंडस्‍ट्रीज' के दफ्तर में छापेमारी की। राज कुंद्रा के घर जाकर तलाशी ली। वहीं घर में श‍िल्‍पा शेट्टी से भी पूछताछ हुई। कानपुर में राज कुंद्रा के दो बैंक अकाउंट भी सीज किए हैं, जिसमें कथ‍ित तौर पर करोड़ों रुपये हैं। पुलिस को शक है कि राज कुंद्रा पॉर्न फिल्‍मों की कमाई से ऑनलाइन सट्टेबाजी भी करते थे। किला कोर्ट में पुलिस ने यह कहा था कि इस मामले में राज कुंद्रा के बैंक खातों की जांच करने की जरूरत है। लिहाजा, उनसे और अध‍िक पूछताछ की जरूरत है। जाहिर तौर पर कोर्ट में पुलिस मंगलवार को भी यह तर्क देगी। राज की कंपनी के कर्मचारी बने गवाहपुलिस ने इस बीच राज कुंद्रा की कंपनी के कई कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। इनमें से कई कर्मचारी गवाह बनने के लिए तैयार हो गए हैं। निश्‍च‍ित तौर पर इसके आधार पर भी पुलिस कोर्ट में कोई न कोई नया तर्क जरूर रखेगी। पुलिस का दावा है कि वॉट्सऐप चैट, दफ्तर से जब्‍त किए गए वीडियोज, बैंक अकाउंट में पैसों के लेन-देन और गवाहों के बयान के आधार पर उनके पास पुख्‍ता सबूत हैं कि राज कुंद्रा ही पॉर्न फिल्‍म रैकेट के असली मास्‍टरमाइंड हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Vcubuj

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार