दिशा परमार को कई बार ऑफर हुआ 'बिग बॉस', इस कारण कर रहीं रिजेक्ट

कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आई थीं कि ऐक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) को 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) ऑफर किया गया है और सलमान खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती हैं। इस बार में अब दिशा परमार ने चुप्पी तोड़ी है। चंद दिन पहले ही राहुल वैद्य () के साथ शादी के बंधन में बंधी दिशा परमार ने बताया कि उन्हें पहले बिग बॉस ऑफर किया गया था, लेकिन इस बार नहीं। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के अनुसार, दिशा परमार से जब 'बिग बॉस 15' को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें इस रियलिटी शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। लेकिन अगर अप्रोच किया भी तो उन्हें नहीं लगता कि वह यह शो करेंगी। पढ़ें: दिशा परमार बोलीं, 'उन्होंने अभी तक तो 'बिग बॉस 15' ऑफर किया नहीं है इस बार। लेकिन ऑफर किया भी तो मुझे नहीं लगता कि मैं उसे करने में सहज महसूस करूंगी। यह एक ऐसा शो है जिससे मैं रिलेट नहीं करती। मुझे कंफर्टेबल महसूस नहीं होता। मुझे यह शो पहले कई बार ऑफर किया जा चुका है। लेकिन मैंने सिर्फ इसलिए नहीं स्वीकार किया क्योंकि मुझे लगता है कि मैं इस शो के लिए सही चॉइस नहीं हूं। मुझे अभी भी ऐसा ही लगता है। इसलिए मैं इस बार भी 'बिग बॉस' का हिस्सा नहीं बनूंगी।' पढ़ें: दिशा परमार के लिए खास है 'बिग बॉस' भले ही दिशा परमार 'बिग बॉस' का हिस्सा न बनना चाहती हों, पर यह शो उनके लिए हमेशा खास रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि रियलिटी शो के पिछले सीजन यानी 'बिग बॉस 14' में राहुल वैद्य बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। उसी सीजन में राहुल वैद्य ने दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था और दोनों का रिलेशनशिप पब्लिकली सबके सामने आया था। और अब 16 जुलाई को दिशा परमार ने राहुल वैद्य से शादी कर ली। पढ़ें: 8 अगस्त से शुरू वहीं 'बिग बॉस 15' टीवी से करीब 6 हफ्ते पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर 'बिग बॉस ओटीटी' के नाम से प्रीमियर किया जाएगा। इसे फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करेंगे। वहीं टीवी पर आने वाले 'बिग बॉस 15' को सलमान खान होस्ट करेंगे। 'बिग बॉस 15' के लिए ये नाम कन्फर्म! रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15वें सीजन के लिए अभी तक 5 सिलेब्रिटीज का नाम कन्फर्म हो चुका है। ये नाम हैं अर्जुन बिजलानी, सना मकबूल, रिद्धिमा पंडित, करण नाथ और नेहा मार्दा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3eY7JMi

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार