Indian Idol 12: भाइयों ऋषि और राजीव को याद कर फूट-फूट कर रो पड़े रणधीर कपूर

बॉलिवुड के गुजरे जमाने के ऐक्टर () हाल में टीवी के सिंगिंग रिऐलिटी शो में गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। इस एपिसोड में इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट्स ने कपूर परिवार के सुपरहिट गाने गाए। इसी बीच रणधीर कपूर अपने गुजर चुके दोनों छोटे भाइयों ऋषि () और () को याद कर भावुक हो गए। इस एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें सिंगर पवनदीप रंजन राज कपूर की मशहूर फिल्म 'मेरा नाम जोकर' का गाना 'जीना यहां मरना यहां' गाते नजर आ रहे हैं। जब पवनदीप यह गाना परफॉर्म कर रहे थे तब बैकग्राउंड में रणधीर कपूर के साथ उनके पिता राज कपूर और भाइयों ऋषि और राजीव कपूर की तस्वीरें दिखाई दे रही थीं। इन तस्वीरों को देखकर रणधीर कपूर इमोशनल हो गए। देखें, वीडियो: बता दें कि का निधन पिछले साल अप्रैल के महीने में कैंसर की लंबी बीमारी के बाद हो गया था। इसके कुछ महीने बाद ही फरवरी 2021 में राजीव कपूर का निधन कार्डिएक अरेस्ट से हो गया था। पिछले दिनों रणधीर कपूर की तबीयत भी ठीक नहीं थी। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वह कई दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहे थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3C3pP9u

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार