Video: राहुल वैद्य-दिशा परमार को आशीर्वाद देने घर पहुंचे किन्नर, मांगी लाखों रुपये की सौगात

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे। जहां इस न्यूली मैरिड कपल पर आशीर्वाद और बधाइयों की बौछार हो रही है, वहीं हाल ही किन्नर समुदाय (Kinnar community blesses Disha Parmar) के लोगों ने भी राहुल और दिशा को आशीर्वाद दिया। वह कपल को बधाई देने 26 जुलाई को उनके घर पहुंचे। घर पहुंचने पर राहुल वैद्य और उनकी दुलहनिया ने किन्नरों का जोरदार स्वागत किया और उनके साथ खूब नाचे भी। किन्नर भी खूब खुश हुए और उन्होंने जी भरकर व दिल खोलकर राहुल वैद्य और दिशा परमार को आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने बधाई के रूप में सवा लाख रुपये और सोने की निशानी मांगी। इस दौरान दिशा परमार ने सिर पर चुन्नी ढकी हुई थी। उन्होंने साथ में पूजा की और बाद में किन्नरों का आशीर्वाद लेकर उन्हें शुक्रिया भी अदा किया। देखिए वीडियो जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है: पढ़ें: वहीं राहुल वैद्य और दिशा परमार शादी एक-दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं और काम से ब्रेक पर हैं। 23 जुलाई को शादी का एक हफ्ता पूरा हो जाने पर राहुल और दिशा ने केक काटकर सेलिब्रेट भी किया था। इन दिनों राहुल और दिशा जमकर पार्टी कर रहे हैं। हाल ही उन्हें ऐक्टर अर्जुन बिजलानी व उनकी वाइफ के साथ पार्टी करते हुए देखा गया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kVRDH1

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार