गीता बसरा और हरभजन सिंह ने क्‍या रखा बेटे का नाम? प्‍यारी तस्‍वीर शेयर कर खुद बताया

गीता बसरा (Geeta Basra) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने हाल ही में अपने दूसरे बच्‍चे का वेलकम किया था। अब ऐक्‍ट्रेस ने अपने बेटे के नाम के बारे में फैंस को जानकारी दी है। गीता ने बताया कि बेटे का नाम जोवान वीर सिंह प्‍लाहा (Jovan Veer Singh Plaha) है। जो फोटो गीता ने शेयर किया, उसमें उनकी बेटी हिनाया अपने छोटे भाई को गोद में लिए नजर आ रही है। भाई-बहन इस पिक्‍चर में वे बेहद प्‍यारे लग रहे हैं। हालांकि, जोवान का चेहरा नहीं नजर नहीं आ रहा है। लोग दे रहे हैं बधाईअब गीता के इस पोस्‍ट पर लोगों का प्‍यार मिल रहा है। फैंस अपने-अपने अंदाज में परिवार को बधाई दे रहे हैं। इससे पहले 10 जुलाई को गीता और हरभजन ने बेबी बॉय का वेलकम किया था। गीता ने कहा था थैंक्‍यू ऐक्‍ट्रेस ने एक प्‍यारा वीडियो भी शेयर किया था जो काफी वायरल हुआ था। इसके साथ ही गीता ने शुभचिंतकों को प्‍यार और सपॉर्ट के लिए थैंक्‍यू कहा था। वहीं, ईटाइम्‍स को दिए एक इंटरव्‍यू में गीता ने कहा था कि वह एक हेल्‍दी चाइल्‍ड चाहती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3iQFbW3

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार