मनोज मुंतशिर ने मुगलों को बताया 'डैकत', सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

बॉलिवुड के डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) का एक बयान इस समय चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने एक इंटरव्यू में मुगलों को असली राष्ट्र निर्माता बताया है। इसके साथ ही मुंगलों को हत्यारा दिखाए जाने पर नाराजगी जताई है। अब मशहूर गीतकार () एक वीडियो ट्वीट कर सुर्खियों में आ गए हैं। इस वीडियो में मनोज मुंतशिर ने सम्राटों की तुलना डैकतों से की है। 'केसरी' और 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' जैसी फिल्मों के लिए गीत लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने 24 अगस्त को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। 'आप किसके वंशज हैं?' टाइटल से वीडियो को शेयर किया है। मनोज मुंतशिर के इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि देश का ब्रेनवॉश किया गया है और सड़कों का नाम अकबर, हुमायूं और जहांगीर जैसे 'डैकतों' के नाम पर रखा गया है। ऐक्ट्रेस ऋचा चड्ढा, डायरेक्टर नीरज घेवान और गीतकार और पटकथा लेखक मयूर पूरी सहित तमाम सिलेब्स को उनकी बातें अच्छी नहीं लगी हैं। हालांकि, फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री सहित तमाम यूजर्स ने मनोज मुंतशिर का समर्थन भी किया है। ऋचा चड्ढा ने कहा, 'शर्मसार करने वाला। बुरी कविता। देखने लायक नहीं है। अपना उपनाम भी हटा देना चाहिए। जिस चीज से घृणा हो उससे फायदा क्यों लेना।' नीरज घेवान ने कहा, 'कट्टरता के साथ जातिवाद का समावेश।' मयूर पूरी ने कहा, 'लेखकों को अपने काम से नफरत फैलाने वालों की तरह काम नहीं करना चाहिए। किसी देश का पूरी तरह से गुलाबी इतिहास नहीं है। पर लेखकों का आग लगाने का नहीं बल्कि आग बुझाने का काम करना चाहिए। प्लीज बुरा न मानें, लेकिन मैं थोड़ा निराश हूं कि आप इस तरह का काम कर रहे हैं।' गीतकार हुसैन हैदरी ने कहा, 'यह पहली बार नहीं है जब मनोज मुंतशिर ने घृणा या झूठ फैलाने का काम किया है।' इतिहासकार एस इरफान हबीब ने कहा, 'मनोज मुंतशिर जैसे लेखकों को 'विषवमन' करते और 'झूठे तथा काल्पनिक तर्कों को इतिहास के तौर पर पेश करते हुए' देखने पर निराशा हुई।' ट्विटर यूजर्स का एक खेमा मनोज मुंतशिर के समर्थन में आया और कहा कि लेखक ने केवल लोगों को देश और मुगलों के 'भूले हुए वास्तविक इतिहास से परिचय कराया है।' फिल्मकार अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, 'मनोज मुंतशिर सार्वजनिक रूप से अपनी कविताओं में अपना नजरिया निडर होकर पेश करते रहे हैं। आप नहीं जानते इसका यह मतलब नहीं है कि वह अचानक से बदल गए हैं।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jpG8Xf

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार