VIDEO: जब प्रियंका चोपड़ा बनी थीं सुपरमैन, पैंट्स के ऊपर पहन लिया अंडरवेअर!

बॉलिवुड और हॉलिवुड की सुपरस्टार (Priyanka Chopra) केवल फिल्मों में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह अपने कई इंटरव्यू में हाजिरजवाबी के लिए जानी जाती हैं और इसीलिए उनके पुराने इंटरव्यूज के कई क्लिप सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। प्रियंका के इंटरव्यू () का एक ऐसा ही मजेदार क्लिप सामने आया है जिसमें उनका जवाब सुनकर हंसी आ जाएगी। इस वीडियो में प्रियंका ने कुछ ऐसे सवालों के जवाब दिए जो लोगों से जॉब इंटरव्यू में पूछे जाते हैं। लेकिन प्रियंका ने इसी बीच एक सवाल का दिलचस्प जवाब दिया। प्रियंका से पूछा गया कि उन्होंने खुद को सुपरहीरो की तरह कब महसूस किया था। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि ऐसा उन्हें तब महसूस हुई था जब उन्होंने अपने पैंट्स के ऊपर की तरह अंडरवेअर पहन लिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की अगली बॉलिवुड फिल्म की घोषणा हो चुकी है। वह फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में होंगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा 'मेट्रिक्स 4', 'टेक्सट फॉर यू' जैसी हॉलिवुड फिल्मों और इंग्लिश शो 'सिटाडेल' में भी नजर आने वाली हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3Br2ZHS

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार