मैरिटल रेप में HC की टिप्पणी पर बिफरीं तापसी पन्नू और सोना महापात्रा, बोलीं- बस यही सुनना बाकी था
अपनी बेबाकी के लिए मशहूर बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () और सिंगर () ने की हालिया टिप्पणी पर हैरत जाहिर की है। हाई कोर्ट ने एक केस की सुनवाई करते हुए कहा था कि पत्नी के साथ उसकी बिना मर्जी के जबरन शारीरिक संबंध बनाना नहीं माना जा सकता है। एक 37 साल की महिला ने अपने पति पर जबरन सेक्स () करने, मारपीट करने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने इसी मामले की सुनवाई में यह टिप्पणी की थी। तापसी ने इस मामले में एक न्यूज क्लिप को शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'बस अब यही सुनना बाकी था।' कोर्ट की इस टिप्पणी पर मशहूर सिंगर सोना महापात्रा ने भी नाराजगी जाहिर की है। सोना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इसे पढ़कर मुझे जो घटियापन महसूस हो रहा है उसे मैं यहां लिख नहीं सकती।' देखें, तापसी और सोना के ट्वीट्स: वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू पिछली बार विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे के साथ फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में नजर आई थीं। अब जल्द ही तापसी की फिल्में 'लूप लपेटा' और 'रश्मि रॉकेट' रिलीज होंगी। इसके अलावा तापसी अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा' और खुद के प्रॉडक्शन के तले बनने वाली फिल्म 'ब्लर' में भी नजर आएंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3sOtioc
Comments
Post a Comment