Video: नीतू कपूर मनीषा मल्होत्रा का पार्टी वीडियो वायरल, डांस के बाद खूब जमकर तोड़ी गईं प्लेटें

रणबीर कपूर (Ranbir Kpaoor) की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने सोमवार को धमाकेदार पार्टी की, जिसमें उनके फ्रेंड्स और फैमिली के कई लोग मौजूद थे। इस पार्टी के कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और सबसे अधिक चर्चामें हैं प्लेट तोड़ने वाला वीडियो। सोमवार को नीतू कपूर ने अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ जमकर पार्टी की और अब इस पार्टी के वीडियोज की खूब चर्चा है। पार्टी के वीडियो में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में सभी ग्रीक डांस ज़ोबरा करते दिख रहे हैं। वीडियो में नीतू कपूर रूमाल लेकर हवा में लहराते हुए डांस कर रही हैं और इस मौके को भरपूर इंजॉय करती दिख रही हैं। इके अलावा जो सबसे मजेदार वीडियो सामने आया है उसमें लोग प्लेट फोड़ते नजर आ रहे हैं। नीतू कपूर के हाथ में भी प्लेट है और एक शख्स अपने हाथ में ढेर सारी प्लेटें रखकर उसे दूसरे हाथ में रखे प्लेट से फोड़ता दिख रहा है। इसके बाद सभी जोर से चीखते हैं और इस खास मौके को इंजॉय करते हैं। दरअसल प्लेट तोड़ने को ग्रीक संस्कृति में अच्छा माना जाता है। कहते हैं ऐसा करना एक नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह रिवाज खासतौर पर शादियों के दौरान किया जाता है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो इंडियन दर्शकों को हजम नहीं हुआ। शायद यही वजह है कि इस वीडियो को शेयर करने के बाद सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने कॉमेंट सेक्शन को बंद कर रखा है। बता दें कि हाल ही में नीतू कपूर अपनी होनेवाली बहू आलिया भट्ट को लेकर कृष्णा राज बंगलो के कंस्ट्रक्शन साइट पर गई थीं। इसी साल फरवरी में रणबीर कपूर के साथ भी आलिया कंस्ट्रक्शन के काम जायजा लेने यहां पहुंचीं थीं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद यह उनका नया घर होनेवाला है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WG85AM

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार