शिल्पा शेट्टी ने अब सोशल मीडिया पर लिखा- मैंने गलती कर दी लेकिन कोई बात नहीं
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () के पति () पर पॉर्न और अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने का आरोप लगा है। इस वक्त राज कुंद्रा जेल में हैं। पति की गिरफ्तारी के काफी समय तक शिल्पा शेट्टी बिल्कुल गायब हो गई थीं। शिल्पा ने जज के तौर पर टीवी डांस रिऐलिटी शो से ब्रेक ले लिया था और सोशल मीडिया पर भी नजर नहीं आ रही थीं। अब शिल्पा एक बार फिर सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हो गई हैं। शिल्पा ने गुरुवार रात को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट () की स्टोरी पर एक किताब का पेज शेयर किया है जिसमें जीवन में की गई गलतियों के बारे में लिखा है। इस पेज पर सोफिया लॉरेन का एक कोट लिखा हुआ है। इसमें लिखा है, 'गलतियां किसी उधार का हिस्सा होती हैं जो उसे पूरी जिंदगी चुकानी पड़ती हैं।' इसमें आगे लिखा है, 'हम अपनी जिंदगियां बिना कुछ गलतियां किए दिलचस्प नहीं बना सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि ये बहुत भयानक या किसी को चोट पहुंचाने वाली गलतियां नहीं होंगी लेकिन फिर भी गलतियां हो जाती हैं।' शिल्पा ने इस मेसेज के साथ एक ऐनिमेटेड स्टीकर शेयर किया है जिसमें लिखा है, 'मैंने एक गलती कर दी लेकिन कोई बात नहीं।' इससे पहले शिल्पा ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में पॉजिटिव मेसेज शेयर किया था। इसमें लिखा था, 'हम अपनी जिंदगी में 'पॉज' का बटन नहीं दबा सकते। हर दिन मायने रखता है फिर चाहे हम अपना बेस्ट कर रहे हों या फिर सबसे खराब। लेकिन अगर हमारी जिंदगी बेहद तनावपूर्ण और टेंशन भरी बन जाए तो क्या हम सच में टाइम आउट कर सकते हैं? चाहे कुछ भी हो, लेकिन हमारी जिंदगी की घड़ी हमेशा चलती रहती है। एकमात्र चीज जो सच में हमारे पास है, वह है वक्त। इसलिए बेहतर है कि उस वक्त को हमेशा के लिए खो देने के बजाय हर पल को जीया जाए। भले ही लाइफ में मेरा मन कितना भी टाइम आउट करने का करे, लेकिन मैं हर पल को जी भरके जीना चाहूंगी।' इस नोट को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा है, 'हर पल जीयो'। बता दें कि काफी दिन डांस रिऐलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' () से गायब रहने के बाद एक बार फिर शिल्पा ने जज के तौर पर इसमें वापसी की है। शो में वापसी पर दूसरे जज अनुराग बसु और गीता कपूर सहित सभी कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा का जोरदार स्वागत किया है। इस स्वागत को देखकर शिल्पा इमोशनल भी हो गई थीं। हाल में शिल्पा शेट्टी फिल्म 'हंगामा 2' में भी नजर आई थीं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ymD3eG
Comments
Post a Comment