डेथ से पहले मोहित को ऑफर हुई थी 'भूल भुलैया 2'
पिछले दिनों तेजी से उभरते युवा कलाकार और कमीडियन का कैंसर से निधन हो गया था। केवल 26 साल की उम्र में मोहित के निधन से फैन्स को काफी दुख हुआ था। मोहित की फिल्म 'रेडी' में किए अपने किरदार से मशहूर हुए थे। उनकी आखिरी फिल्म 'बंटी और बबली 2' है जो अभी रिलीज नहीं हुई है। हाल में सामने आई न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, मोहित को के लीड रोल वाली फिल्म '' में भी रोल ऑफर हुआ था। बताया जा रहा है कि कैंसर का पता चलने के बाद भी मोहित इस फिल्म को करने के लिए उत्साहित थे। बाद में अपनी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए मोहित ने इस फिल्म को छोड़ देने का फैसला किया। यह भी पढ़ें: बताया जा रहा है कि 'बंटी और बबली 2' की शूटिंग के दौरान ही मोहित के कैंसर के बारे में पता चला था। शूटिंग के आखिरी दिनों में मोहित को कीमोथैरिपी के चलते काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा था। बता दें कि मोहित मधुरा से थे और उनका ट्रीटमेंट नोएडा में चल रहा था।मोहित को परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में भी देखा गया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3gkqnNw
Comments
Post a Comment