तस्‍वीरें: बर्लिन में जमकर नाचे थे शाहरुख-प्रियंका

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को बॉलिवुड के सबसे हॉट ऑनस्‍क्रीन कपल्‍स में से एक माना जाता है। दोनों ने कई प्रॉजेक्‍ट्स में एकसाथ काम किया लेकिन 'डॉन' फ्रैंचाइज को लेकर उनके फैंस के दिलों में खास जगह है। शाहरुख की पहली 'डॉन' 2006 में रिलीज हुई थी जो अमिताभ बच्‍चन स्‍टारर डॉन की रीमेक थी। इसके बाद 2011 में 'डॉन 2' रिलीज हुई और यही शाहरुख और प्रियंका की आखिरी फिल्‍म थी। इस बीच दोनों ऐक्‍टर्स की थ्रोबैक तस्‍वीरें सामने आई हैं जब वह अपनी फिल्‍म का प्रमोशन कर रहे थे। बर्लिन की हैं तस्‍वीरें जो तस्‍वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, वह तब की हैं जब शाहरुख और प्रियंका जर्मनी के बर्लिन प्रमोशनल टूर के लिए गए थे। फोटोज में दोनों ऐक्‍टर्स और बाकी कास्‍ट ऐंड क्रू पार्टी में डांस करती नजर आ रही है। 'डॉन 3' की चर्चा बात करें फिल्‍म की तो डॉन और डॉन 2 का डायरेक्‍शन फरहान अख्‍तर ने किया था। ऐसी चर्चा थी कि 'डॉन 3' भी जल्‍द ही फ्लोर पर जाने वाली है लेकिन मेकर्स ने ऐसी खबरों का खंडन कर दिया। मेकर्स का कहना है कि स्‍क्रिप्‍ट पर काम चल रहा है और अभी इसमें वक्‍त लगेगा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2X6RYud

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार