प्रियंका की मां भी रहीं आर्मी में, देखें तस्वीर

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पिता स्वर्गीय अशोक चोपड़ा ही नहीं बल्कि उनकी मां मधु चोपड़ा भी आर्मी ऑफिसर रही हैं। पहली बार मधु चोपड़ा की यूनिफॉर्म में तस्वीर सामने आई है। इसे देखकर आपको इस परिवार पर गर्व होगा। प्रियंका चोपड़ा ने यह तस्वीर खुद शेयर की है और उन्होंने ही इसकी जानकारी भी दी है। इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब यह तस्वीर वायरल हो गई है।

प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, मुझे यह बताते हुए गर्व है कि मेरे माता-पिता ने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दीं। मैं इसी कारण से दुनियाभर में सभी मिलिट्री परिवारों को अपना सा महसूस करती हूं। आज उन शहीद नायकों को याद करने दिन है, जिन्होंने आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।

मां को लेकर प्रियंका शुरू से ही भावुक रही हैं। एक बार उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी मां को लेकर जानकारी देते हुए लिखा था, मेरी मां हीरो हैं। यह सुनन में अजीब लगता है। वो छोटे कस्बे की रहने वाली ऐसी महिला हैं, जो अपने सपने पूरे करने के लिए घर से भाग गई थीं। मेरी मां सैन्य बल में डॉक्टर थीं। वह पायलट के लिए भी प्रशिक्षित हैं और 9 भाषाएं जानती हैं।

प्रियंका चोपड़ा के पिता स्वर्गीय डॉ. अशोक चोपड़ा ने भारतीय सेना को एक डॉक्टर के रूप में सेवाएं दी थीं। बता दें कि वह आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट से रिटायर हुए थे। अशोक चोपड़ा की मौत जून 2013 में हुई थी।

पिता के बाद मां मधु चोपड़ा ही प्रियंका और उनके भाई के लिए सहारे के रूप में मजबूती से खड़ी रहीं। अब यह सुनने में बहुत सुखद लगता है कि वह खुद आर्मी अधिकारी थीं और उन्होंने इतने समय देश की सेवा की।

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो प्रियंका ने वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरे देश का नाम दुनियाभर में ऊंचा किया था। बाद में बॉलिवुड और हॉलिवुड में भी उन्होंने जबरदस्त नाम कमाया है।



from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3gu7aJ8

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार