वीडियो: भोजपुरी स्टार्स में रार, जानें वजह

भोजपुरी ऐक्ट्रेस और सिंगर के बीच विवाद अब बढ़ गया है। थाने में शिकायत के बाद ऐसा लगता है जैसे दोनों ही अब आमने-सामने हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि यह विवाद शांत हो गया है लेकिन ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने जो वीडियो सार्वजनिक किया है, उससे तो यही लगता है कि फिलहाल वह रितेश पांडे पर निशाना साध ही रही हैं। अक्षरा सिंह ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक कविता की तरह चंद लाइनें पढ़ती हैं। इन लाइनों में साफ संदेश जाता है कि उनका निशाना सिंगर रितेश पांडे की तरह है। वीडियो में अक्षरा कहती हैं, कभी-कभी मीठी और प्यारी बात करके लोग आपको इज्जत नहीं, धोखा दे रहे होते हैं। पहले दोनों के संबंध अच्छे रहे अक्षरा की इन बातों को लोग रितेश पांडे पर निशाना बता रहे हैं। भोजपुरी इडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक अक्षरा ने दिल की बात के जरिए कहीं न कहीं रितेश पांडे पर करारा निशाना साधा है। और यह सही भी इसलिए लगता है क्योंकि काफी समय तक अक्षरा और रितेश के संबंध बेहतर रहे हैं। दोनों ने कई गाने साथ गाए हैं। पुलिस में भी शिकायत अब अचानक दोनों के रिश्ते में ऐसा क्या हो गया कि अक्षरा सिंह को पुलिस तक में रितेश पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी पड़ी। अक्षरा ने तो यहां तक आरोप लगाया है कि रितेश पांडे ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने रितेश पांडे को बयान दर्ज कराने के लिए कहा। इसके बाद से ही यह रार जारी है। अब यहां साधा निशाना अक्षरा ने सोशल प्लैटफॉर्म के जरिए निशाना तो साधा ही है फैंस को सतर्क रहने की नसीहत तक दे दी है। अक्षरा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, जो लोग हद से अधिक सीधे और अच्छे दिखाते हैं खुदको...दरअसल, वही बहुत खतरनाक होते हैं। उनसे सतर्क रहना चाहिए।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2zCgPgj

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार