पहचान में भी नहीं आ रहे पतले-दुबले शाहरुख

बॉलिवुड ऐक्टर शाहरुख खान इंडस्ट्री के चहेते स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने टैलंट के दम पर आज अपने लिए लोगों के दिलों में अपनी यह जगह बनाई है। इस वक्त लॉकडाउन में हर किसी से जुड़ी कई पुरानी यादें एक बार फिर से लौट आई हैं और शाहरुख की एक ऐसी ही पुरानी तस्वीर भी इस वक्त चर्चा में है, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। यह पुरानी तस्वीर उनके कॉलेज के दिनों की है, जिसमें पतले-दुबले शाहरुख अपने दोस्तों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर शाहरुख को पहचान पाना काफी मुश्किल है। जहां उनके कई दोस्त क्लीन शेव में दिख रहे हैं वहीं शाहरुख के चेहरे पर हल्की सी मूछें नजर आ रही हैं। यहां बता दें कि बॉलिवुड के 'किंग खान' कहे जाने वाले शाहरुख ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई की है। उन्होंने इसके बाद दिल्ली से ही इकॉनमिक्स में ग्रैजुएशन करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया था। बॉलिवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान एक समय बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े ऐक्टर हुआ करते थे। उनकी फिल्में आती थीं और उनका हिट होना पहले ही तय हो जाता था। पर, पिछले कुछ समय से शाहरुख की फिल्में बहुत अच्छा नहीं कर पा रही हैं। शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। 'जीरो' फिल्म से उन्हें काफी उम्मीद थी पर ऐसा हो नहीं पाया। यही वजह है कि शाहरुख ने ब्रेक लिया और अब वह बहुत सोझ समझकर कोई भी फिल्म साइन करना चाहते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2XsdNmI

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार