बर्थडे पर मनीष का तोहफा, करण का शुक्रिया

बॉलिवुड फिल्ममेकर ने 25 मई को अपना जन्मदिन मनाया। लॉकडाउन के चलते उन्होंने अपने घर परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन किया। उनके करीबी दोस्तों और फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया। वहीं, करण जौहर के खास दोस्त ने उन्हें खास तोहफा दिया। इसके बाद फिल्ममेकर ने अपने दोस्त के लिए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। अब तक का सबसे अच्छा उपहार करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'मैं कल 48 साल का हो गया हूं और सभी के प्यार और बधाइयों से बहुत खुश हूं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मेरे पास परिवार के अलावा इतने अच्छे दोस्त हैं। कल मेरे सबसे अच्छे और करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा ने मेरे करीबी दोस्तों और परिवार की तरफ से मेरे लिए एक वीडियो बनाया। यह मेरे लिए अब तक का सबसे अच्छा उपहार था।' मेरा दिन बना दिया करण जौहर ने आगे लिखा, 'वह पिछले एक सप्ताह से सभी से लगातार मिल रहा था और उसके काम को देखकर मैं भावुक था। उसने मेरा दिन बना दिया। इसके लिए शुक्रिया मनीष, मैं इसे पूरी जिंदगी संजोकर रखूंगा। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। हम 28 साल से एक-दूसरे को जानते हैं।' पुनीत मल्होत्रा को कहा शुक्रिया करण जौहर ने पुनीत मल्होत्रा का भी शुक्रिया अदा किया। इस वीडियो को बनाने में पुनीत मल्होत्रा ने मनीष मल्होत्रा की मदद की। करण जौहर ने लिखा, 'बहुत बहुत शुक्रिया मेरा बच्चा पुनीत मल्होत्रा, तुमने 1.5 घंटा जितना लंबा वीडियो बनाने में मदद की। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम दोनों मेरे दिल में हमेशा रहोगे।' सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जश्न की झलक बता दें कि करण जौहर ने अपने फैंस के लिए अपने जन्मदिन के जश्न की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उन्होंने अपने दोनों बच्चे यश और रूही के साथ मां हीरू जौहर के साथ केक काटने का वीडियो शेयर किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2TzyGvd

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार