बालू पर सोनू सूद का चित्र बना लिखा- रियल हीरो

प्रवासी मजदूरों की मदद कर सुर्खियों में आए अभिनेता की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है उन्होंने जिस तरह प्रवासी मजदूरों की मदद की है, उसका देश कायल हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरीके से उन्हें सलाम कर रहे हैं। कोई गीत के जरिए तो कोई कविता के जरिए। अब सैंड आर्टिस्ट अशोक ने सरयू के घाट पर सोनू सूद को अनोखे अंदाज में सलाम पेश किया है। अशोक कहते हैं, सोनू सूद के लिए तो हम कुछ भी करें कम है। उन्होंने मानवता के लिए जो किया है, हम सभी उनका ऋण कभी नहीं भर पाएंगे। पर, उनके प्रति सम्मान तो प्रकट कर ही सकते हैं। मैं सैंड आर्टिस्ट हूं तो बालू पर उनका चित्र उकेर कर उन्हें सलाम दे रहा हूं। जैसे देशभर के लोग अलग-अलग तरह से उन्हें सलाम कर रहे हैं। कविता के जरिए भी सलाम सोशल मीडिया पर सोनू सूद असली हीरो की तरह छाए हुए हैं। गुरुवार को ही एक युवक ने उन्हें कविता के जरिए अपना सलाम भेजा। इस कविता में भी युवक ने यही कहा है कि आप फिल्मों में भले ही विलेन का किरदार निभाएं लेकिन असल जीवन में आपने दिखाया है कि हीरो क्या होते हैं। इसका फर्ज आपने निभाया है। सोनू सूद खुद भी इस कविता से पिघल गए। उन्होंने उस प्यारी कविता पर शख्स को प्यार भेजा। सभी कर रहे हैं सलाम बता दें कि बॉलिवुड हस्तियों के साथ-साथ सभी लोग सोनू की तारीफ में जुटे हैं। सोनू सूद की पूरी टीम अब इस अभियान में जुट गई है कि हर किसी को उसके घर तक पहुंचाना है। इसके लिए सोनू सूद ने मोबाइल नंबर्स तक जारी कर दिए हैं। इसके बाद तो लोग उन्हें प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा के रूप में देखने लगे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ztnXM7

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार