तस्वीरेंः एक साथ नजर आया कपूर खानदान!

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी अपने पापा को बहुत मिस कर रही हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली से जुड़ी पुरानी यादों को शेयर कर रही हैं। एक बार फिर रिद्धिमा कपूर ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं। किसी त्यौहार के समय की तस्वीर रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी फैमिली के लोगों के साथ की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें किसी त्यौहार की हैं, जिसमें पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है। आप इन तस्वीरों में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, करश्मिा कपूर, रणधीर कपूर, बबिता अरमान जैन, आदर जैन और समारा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं। पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं रिद्धिमा कपूर रिद्धिमा कपूर अपने पति भरत साहनी के साथ दिल्ली में रहती हैं। जिसके चलते वह 30 अप्रैल को पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सकी थीं। बाद में 3 मई को रिद्धिमा कपूर अपनी बेटी समारा के साथ सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंची थीं। वह अपने पिता की प्रेयर मीट में शामिल हुई थीं। वहीं, ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में कहा था कि हमारा परिवार हर दिन ऋषि कपूर को मिस कर रहा है। ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को ली आखिरी सांस बताते चलें कि 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह 2019 में भारत लौटे थे। उनको 29 अप्रैल को मुंबई के एचएनच रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन 30 अप्रैल को उन्होंने वहां अंतिम सांस ली।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2TMiWoI

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार