इस डॉक्यूमेंट्री को आवाज देंगे राजकुमार राव

पर एक टीवी डॉक्यूमेंट्री 'वाइल्ड कर्नाटका' को बॉलिवुड ऐक्टर अपनी आवाज देंगे। इसके अलावा इस डॉक्यूमेंट्री में आप साउथ सुपरस्टार प्रकाश राज और मशहूर पर्यावरणविद् सर डेविड एटनबर्ग की भी इसमें आवाज होगी। इसे 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर दिखाया जाएगा। कर्नाटक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ मिलकर फिल्ममेकर अमोघवर्षा जेएस और कल्याण वर्मा इस डॉक्यूमेंट्री को बनाया है। बता दें कि दोनों ही फिल्ममेकर कई सारे अवॉर्ड जीत चुके हैं और इस क्षेत्र में काफी मशहूर नाम हैं। विश्व प्रसिद्ध जंगलों में से कुछ जंगल और जंगली जानवर अब भी कर्नाटक में हैं। इस फिल्म के जरिए उनका चित्रण कर दुनियाभर को इस राज्य की तरफ आकर्षित करने की कोशिश है। 4 साल में बनी है यह फिल्म बता दें कि करीब 4 साल में अलग-अलग कैमरों, ड्रोन्स और करीब 30 लोगों की टीम ने इस डॉक्यूमेंट्री को पूरा किया है। ऐसे में बिग स्क्रीन पर इसे देखना काफी शानदार होगा। यही वजह है कि अब फिल्ममेकर्स की कोशिश है कि इस फिल्म के पीछे मशहूर आवाज हों ताकि दर्शक और इसका आनंद लें। इसलिए मशहूर आवाज की थी जरूरत इसके बाद ही सर एटनबर्ग से सहमति ली गई। बताया जा रहा है कि एटनबर्ग जहां इसमें अंग्रेजी में आवाज देंगे। वहीं तमिल और तेलुगू में आवाज के लिए प्रकाश राज और हिंदी में ऐक्टर राजकुमार राव अपनी आवाज देंगे। वहीं कन्नड़ में ऋषभ शेट्टी अपनी आवाज देंगे। मेकर्स की कोशिश सभी भाषाओं में इसे रिलीज करने की है ताकि अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचा जा सके। 'डिस्कवरी के साथ भी हम जुड़े' फिल्ममेकर जेएस कहते हैं, डिस्कवरी जैसे चैनलों के साथ मिलकर हम इसे दुनियाभर में प्रसारित करने की तरफ बढ़ रहे हैं। हमारी कोशिश यही है कि अधिक से अधिक लोग इसे देखें और इसके महत्व को जानें।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2TH4FJL

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार