साउथ सिनेमैटोग्राफर श्याम के नायडू गिरफ्तार

साउथ सिनेमैटोग्राफर को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर 'अर्जुन रेड्डी' की ऐक्ट्रेस (Sai Sudha) ने शादी का वादा करके मुकर जाने का आरोप लगाया है। बुधवार को हुई गिरफ्तारी रिपोर्ट्स के मुताबिक सई का आरोप है कि श्याम ने उनसे शादी करने का वादा करके रिलेशन बनाया इसके बाद में पलट गए। सई ने मंगलवार को एसआर नगर पुलिस स्टेशन में श्याम के नायडू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्हें बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो श्याम सई के साथ छह महीने से रिलेशन में थे और हाल ही में दोनों में अनबन हो गई। जानेमाने सिनेमैटोग्राफर हैं श्याम श्याम के नायडू पॉप्युलर सिनेमैटोग्राफर छोटा के नायडू के भाी हैं। उनको कस्टडी में लेकर मामले की जांच की जा रही है। श्याम 'पोकिरी' जैसी फिल्म में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म की 2006 में IIFA फिल्म फेस्टिवल बैंकॉक में स्क्रीनिंग की गई थी। 2017 में श्याम पर हैदराबाद ड्रग रैकेट से लिंक होने का आरोप भी लग चुका है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ca8eyP

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार